रवि रतलामी के ब्लोग को पढ़ने से पता चला की एसा भी कोई Tool है जो ब्लोग को offline लिखने की सुविधा प्रदान करता है। सोचा डाउनलोड किया जाए और देखा जाए कि ये कैसा है और कितना सुविधाजनक है। Google में टाईप किया "Windows Live Writer" और Micorsoft की लिंक पर गया पर वहाँ सिर्फ Windows Live Installer मिला जो की एक छोटा सा Application है और इंस्टाल होने के पश्चात Writer, Messenger और अन्य Windows Live Tools को डाउनलोड करने की सुविधा प्रदान करता है। आसान सी लगने वाली प्रक्रिया, मगर मेरे साथ एसा नहीं हो पाया। Windows Live Installer तो आसानी से इंस्टाल हो गया पर वो Writer डाउनलोड करने में अक्षम रहा। फिर मैंने Google पे Windows Live Writer की offline executable file खोजा जिससे मुझे http://software.techrepublic.com.com/download.aspx?docid=252826 पर Writer डाउनलोड करने के लिये प्राप्त हो गया। हाँ, डाउनलोड के लिए इसमें User Registration की आवश्यकता होती है।
डाउनलोड हो जाने के बाद की प्रक्रिया काफी आसान थी और मैंने बस Blogspot के अपने ब्लोग का लिंक और उससे जुड़े हुए Username और Password को डाल कर इस ब्लोग को लिखने के लिए तैयार हो गया।
इसकी यह खासियत है कि ये Blog के Layout को भी डाउनलोड कर लेता है और लिखते समय हू-ब-हू Interface प्रदान करता है। चित्रों को सही जगह स्थापित करना इसके माध्यम से काफी आसान हो गया है। साथ ही साथ ये Tags को भी आसानी से जोड़ता है, जैसा की मैंने नीचे किया है। मतलब ब्लोग-प्रकाशन के लिए सभी कुछ, एक ही जगह आसानी के साथ। :)